फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तकनीक, गणित और विज्ञान में माहिर होंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पीएमश्री योजना के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों में सामान्य शिक्षण के साथ ही विज्ञान, तकनीक, गणित और कौशल विकास की शिक्षा देने की मुहिम शुरू हो गई है। पहले चरण में जनपद के 20 परिषदीय विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अक्षर ज्ञान कराने से लेकर विज्ञान, गणित और तकनीक में माहिर किया जाएगा। इस योजना के तहत स्कूलों में साइंस, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। पीएमश्री योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लाक में दो-दो परिषदीय विद्यालयों का चयन किया गया है। योजना के तहत विद्यालयों में सामान्य शिक्षण के साथ ही विज्ञान, तकनीक, गणित और कौशल विकास की शिक्षा देने की मुहिम शुरू हो गई है।
पहले चरण में जनपद के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर, कंपोजिट विद्यालय गंगऊपुर, कंपोजिट विद्यालय जामडीह, कंपोजिट विद्यालय रैकवारडीह,कंपोजिट विद्यालय कनियारीपुर, कंपोजिट विद्यालय ख्वाजाजहांपुर, कंपोजिट विद्यालय डुमरांव सहित 20 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को अक्षर ज्ञान कराने से लेकर विज्ञान, गणित और तकनीक में माहिर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के तहत स्कूलों में साइंस, कंप्यूटर लैब और स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। अधिकारियों की मानें तो इन स्कूलों में कौशल विकास योजना का समावेश रहेगा। स्कूलों के उत्कृष्ट शिक्षकों को आईआईटी के प्रोफेसरों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यही नहीं, विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पढ़ाई होगी। भविष्य को देखते हुए नई शिक्षा नीति के सिद्धांतों के अनुरूप गुणात्मक एवं समावेशी विकास किया जाएगा।
इन स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, विज्ञान लैब, छात्रों के लिए फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, वाईफाई खेलकूद आदि विकसित किए जाएंगे। योजना के तहत प्री स्कूल शिक्षा के लिए बाल वाटिका बनाई जाएगी। इसके लिए अलग से कक्ष होगा। इसमें पेंटिंग भी बच्चों को प्रेरित करने वाली होगी। बाल वाटिका बजट अलग से निर्धारित है।

पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों में शासन से गाइडलाइन के अनुरूप सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। प्रत्येक विद्यालयाें को एक-एक लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। बच्चों को तकनीकी, कंप्यूटर साइंस, गणित की शिक्षा के साथ छात्रों को प्रार्थना सभा में संस्कार सिखाए जाएंगे। - कमलेश मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें