फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 25 हजार क्विंटल धान के सापेक्ष अब तक 18 हजार क्विंटल खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर के पुरानी दाल मिल के प्रांगण में स्थित विपणन विभाग के धान क्रय केंद्र पर अब तक 18 हजार क्विंटल से अधिक धान किसानों से क्रय किया जा चुका है। 372 किसानों के खाते में तीन करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान उनके खातों में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

विपणन विभाग द्वारा घोसी नगर में स्थित धान क्रय केंद्र को इस वर्ष 25 हजार क्विंटल धान खरीद करने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष यहां 18 हजार एक सौ 74 क्विंटल धान 441 किसानों से खरीदा जा चुका गया है। जिसमे से 372 किसानों के खाते में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित मूल्य के तहत भुगतान किया गया है।
सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर दिवाकर ने बताया कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा के नेतृत्व में दिए गए लक्ष्य की तुलना में अब तक 18174 क्विंटल धान की खरीद कर किसानों के खातों में 3 करोड़ 83 लाख 36हजार 630 रुपये का भुगतान भेज दिया गया है। बाकी का भुगतान जल्द हो जाएगा। लक्ष्य की प्राप्ति भी प्राप्त कर लिया जाएगा। कहा कि किसानों से अपील है कि वे सूखा, साफसुथरा ही धान बेचने के लिए लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें