फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से गुजरे हाईटेंशन तार को हटाने को लेकर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय ओन्हाईच के परिसर से गुजरे हाईटेंशन तार हटाने की मांग को लेकर छ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बिजली विभाग तथा शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही कभी भी नौनिहालों के लिए खतरा बन सकती है। कई स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है, जो कि मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुका है। शनिवार को ऐसी ही समस्या को लेकर परदहा ब्लाक के ओन्हाईच गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के ऊपर से गुजरे 11 हजार केवी के तार को हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। मांग की जनहित में स्कूल परिसर से गुजरे तार को हटाया जाए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ने बताया कि हाईटेंशन तार स्कूल परिसर के ऊपर से गुजरा है। मरम्मत के अभाव में यह तार कई जगहों से जर्जर हो चुका है, जिसके टूटकर गिरने से बड़े हादसे की संभावना है। कई बार इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदारों को लिखित तथा मौखिक शिकायत कर चुके है। बताया कि स्कूल में 210 बच्चें अध्यनरत है। बोले कि तारों के टकराने से आए दिन चिंगारी निकलती है। शनिवार को कई बार शिकायत करने के बाद इस समस्या से नाराज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शन करने के दौरान छात्र छात्राओं सहित अमृता, महिमा, रंजना अनिल, ममता आदि शिक्षक शामिल रहे। इस बाबत एसडीओ अमित गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में है।डिविजन के माध्यम से हाईटेंशन तार को हटा करा कहीं अन्य खाली जगह देखकर जल्द ही हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें