फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों की गतिविधियों पर रहेगी एसटीएफ की निगाह

विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकार ज्ञान ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने पालिका कम्युनिटी हाल में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा तैयारी की समीक्षा की। परीक्षा ड्यूटी में तैनात जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, सचल दस्ता टीम, केंद्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी का निर्वहन करने का निर्देश दिया। कहा कि केंद्रों पर हो रही गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ एसटीएफ तथा एलआईयू गोपनीय रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा18 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च को समाप्त होगी। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मिक्स सीटिंग प्लान किया जाए। प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक तथा 41 से 60 परीक्षार्थी होने पर तीन कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाए।
कहा कि सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे चालू रहना चाहिए। प्रश्नपत्र सीसीटीवी की निगरानी में ही खोला जाएगा। परीक्षा होने के तत्काल बाद उत्तर पुस्तिकाओं को कैमरे की निगरानी में ही सील किया जाए। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वह यह देखेंगे कि कक्ष निरीक्षक परीक्षा के विषय संबंधी विशेषज्ञ शिक्षक न हो। परीक्षा के प्रथम दिन परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा और प्रत्येक दिन 15 मिनट पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में जाने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ कक्षा नौवीं तथा 11वीं का रजिस्ट्रेशन कार्ड साथ लाना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बोर्ड परीक्षा के नियमों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। जिस भी परीक्षा केंद्र पर नकल की सूचना पाई जाएगी उस केंद्र व्यवस्थापक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ अनारपति, बीएसए ओपी त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें