फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होंगी खेल स्पर्धाएं, कैलेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में खेल स्पर्धाओं का आगाज शीघ्र ही होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 30 जून से 17 नवंबर तक विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से माध्यमिक खेल स्पर्धाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक खेल स्पर्धाओं के जिला सचिव शिवशंकर सिंह ने बताया कि खेल आयोजनों का कैलेंडर शासन स्तर से जारी हुआ है।
इसके तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित 31 विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं विद्यालय, ब्लॉक, जनपद और मंडल स्तर पर आयोजित होंगी। खेल स्पर्धाओं के बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस बार कई बदलाव किए गए हैं, जिससे माध्यमिक खेल स्पर्धाओं का दायरा बढ़े और अधिक से अधिक विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो सकें। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव के अनुसार इस बार प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी के लिए कम से कम दो खेलों में प्रतिभाग करना अनिवार्य किया गया है।
इसमें एक व्यक्तिगत और एक टीम खेल शामिल होगा। इसके अलावा पिछली बार की तरह केवल जूनियर और सीनियर वर्ग ही नहीं, बल्कि सब-जूनियर वर्ग को भी शामिल करते हुए कुल तीन वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
सब-जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठवीं तक के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी माध्यमिक खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
कस्तूरबा विद्यालयों के लिए अलग से कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिसके अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक खेल स्पर्धाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कार्ययोजना तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें