फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुरानी रंजिश में चार लोगों ने पीट-पीटकर की थी महेंद्र की हत्या, तीन गिरफ्तार, किशोर हिरासत में

Thu, 18 Jun 2026 04:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ पुलिस ने महेंद्र सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कोपागंज थाना के कनियारीपुर गांव निवासी राजू मुसहर, रामअशीष यादव, कोमल मुसहर और एक किशोर ने पुरानी रंजिश के चलते महेंद्र सिंह (50) की पीटकर हत्या की थी और शव पोखरी में फेंक दिया था। महेंद्र की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। 

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर कोपागंज थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव से बुधवार की रात 10 बजे तीनों को गिरफ्तार कर लिया और एक किशोर को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

थाना क्षेत्र के पिपरौता गांव निवासी महेंद्र सिंह 14 जून की शाम शाम आठ बजे घर से निकले थे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया था। 15 जून को पत्नी सीमा सिंह ने थाने पहुंचकर सूचना दी थी। उसी दिन से पुलिस पुलिस टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई थी। 
विज्ञापन


आसपास के गांव के लोगों द्वारा बताने पर पुलिस टीम ने 15 जून की शाम कनियारीपुर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की थी। वहां एक पोखरी के किनारे महेंद्र सिंह का जूता पड़ा था, जिसे परिजन लेकर चले गए थे। 16 जून की सुबह करीब छह बजे उसी पोखरी में उनका शव उतराया मिला था। 

पत्नी सीमा सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कनियारीपुर गांव निवासी राजू मुसहर, रामअशीष यादव, कोमल मुसहर और एक किशोर ने पीट पीटकर उनकी हत्या कर शव पोखरी में फेंक दिया है।
 

क्या बोले अधिकारी
हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में शामिल एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड को सौंपा गया है। -जितेंद्र सिंह, सीओ, घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें