फतेहपुर ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियाें को अच्छी कंपनी का वा
मऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीसीएसके पीजी कॉलेज में खिलाड़ियों के उत्साह और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सिटिंग बॉल थ्रो, ब्रॉड जंप और फ्रॉग जंप में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सिटिंग बॉल थ्रो के महिला वर्ग में अमृता ने प्रथम, रंजन राजभर ने द्वितीय और अर्जिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में आकाश कुमार प्रथम, प्रिंस कुमार सिन्हा द्वितीय और अविनाश तृतीय रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रतियोगिताओं में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।ब्रॉड जंप के महिला वर्ग में बबली चौहान ने पहला, अमृता ने दूसरा और नेहा चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में पवन यादव प्रथम, अमन चौहान द्वितीय और आशीष चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
फ्रॉग जंप के महिला वर्ग में बबली चौहान ने प्रथम, खुशी यादव ने द्वितीय और स्मिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में पवन यादव प्रथम, अमन चौहान द्वितीय और आकाश कुमार तृतीय रहे।