जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी। संवाद
मऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 बालक वर्ग की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में मऊ ए ने मऊ बी को 2-1 से हराकर विजेता बनी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री राघवेन्द्र राय शर्मा ने किया। इस दौरान मऊ के क्रीडाधिकारी डी पी सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर और बैज लगाकर किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जनपद की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ‘ए’ और स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ‘बी’ के बीच खेला गया।
रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ‘ए’ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ‘’बी’’ को 2-1 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री राकेश तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान जिला क्रीडाधिकारी डी पी ने कहा कि जिला स्टेडियम में हाॅकी के अलावा अभी और भी खेल होंगे।
इस दौरान मऊ हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह, जिला हॉकी संघ के सचिव संजय सिंह, एथलेटिक्स संघ के सचिव पीएन सिंह, सभी खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।