Mau News: घायलों को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। वहां से स्वजनो ने मऊ के निजी अस्पताल में तीनों को भर्ती कराया, जहां तीनों का उपचार चल रहा है।
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के करीमाबाद के पास शुक्रवार की सुबह पांच बजे सामने से आ रही बाइक को बचाने में एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के समय कार की गती इतनी तेज थी कि पेड़ से टक्कर होने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
बलिया जिले के उभाव थाना के बेल्थरा बाजार निवासी मनीष सिंह (40), रूपा सिंह (36), उत्कर्ष सिंह (17) शुक्रवार की सुबह अपनी कार से किसी काम से वाराणसी जा रहे थे। वह कोपागंज थाना क्षेत्र के मझवारा-मऊ शहीद मार्ग पर इंदारा मुहम्मद अली इंटर कॉलेज करीमाबाद के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस बीच सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनीष सिंह, रूपा सिंह और उत्कर्ष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए।