फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ जन जागरण करेंगे सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धर्म प्रकाश यादव को तीसरी बार मऊ का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान फूल एवं मालाओं से लाद दिया । कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया । सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2022 मैं होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ गांव गांव घर घर जाकर समाजवादी नीतियों को जनता के समक्ष रखें।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए असफल कार्यों का वर्णन कर जनता को जागरूक करें। कहा कि धर्म प्रकाश यादव की संघर्षशीलता और लगन को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन्हें बड़ी जिम्म्मेदारी दिया है। जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश कहा कि आप सभी की दुआओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आशीर्वाद से आपके साथ कार्य करने का मौका प्राप्त हुआ जिसे मैं पूरी इमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान,विधानसभा अध्यक्ष राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी आमान अहमद, प्रेमचंद यादव, अशो गौतम, पूर्व प्रमुख रामप्रकाश यादव, राम प्रताप यादव दिनेश रावत, चंद्रभूषण यादव, रामू यादव, रविंदर यादव, अशोक यादव, रविंद्र यादव, मोहम्मद मन्नान, हरीनाथ प्रसाद , सुनीता यादव, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें