मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा, लेकिन रिकवारी रेट अच्छी होने के कारण एक्टिव मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं हो रही। मंगलवार को जांच के दौरान एक थाने का पुलिस कर्मी सहित 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इस संख्या के बाद जिले में मरीजों की संख्या 1169 हो गई। सकारात्मक बात है कि इनमें से 888 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 9 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार को एंटीजन टेस्ट से 18 और आरटी पीसीआर से 14 कुल 32 लोगों की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। बोले कि जिन की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसमें इब्राहिमाबाद का एक, फतेहपुर मंडाव का एक, लखनौर पूरनपुर का एक, मधुबन थाने के एक पुलिस कर्मी, ओझीपुर से 6, गौरीडीह से 4,मोहम्मदाबाद गोहना का एक, दुबारी का एक, गाढा के तीन, दतौड़ा का एक, फतेहपुर का एक, परमानंद पट्टी हलधरपुर का एक, मधुबन का एक, अमिला वार्ड नंबर 6 से एक, नई बस्ती ताजोपुर का एक, मूंगमास से एक, इंदारा का एक, सलाहाबाद से एक,परदहां का एक, बेला सुल्तानपुर से एक, कोपागंज से एक, इटौरा बुजुर्ग से एक लोग है। बोले के नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 1169 हो गई है। जिसमें 888 लोग ठीक होकर जा चुके हैं, नौ लोगों की मौत हो चुकी है । जिले में एक्टिव कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 272 हो गई है।
एंटीजन टेस्ट में मिले है 569 पॉजिटिव
मऊ। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को आरटी पीसीआर से जांच के लिए 270 लोगों का सैंपल लेकर बीएचयू भेजा गया है ।वही एंशटीजन टेस्ट से 800 लोगों की जांच हुई है ,तथा ट्रू नाट से 5 लोगों की जांच हुई। बताया कि अब तक जिले में एंटीजन टेेस्ट से कुल 22013 लोगों की जांच हुई। जिसमें 569 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। वही जिले में अब तक आरटीपीसीआर के माध्यम से 22381 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। जिसमें 16839 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 16503 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है । उन्होंने बताया कि मंगलवार को बीएचयू से 440 की जांच रिपोर्ट मिली है।