फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गृहमंत्री के बयान का विरोध करने पर हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री के बयान का विरोध कर रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुंशीपुरा से हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी को शहर कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर नगर के मुंशीपुरा में सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम और छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश भारती सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हाथों में डॉ.भीमराव आंबेडकर का चित्र लेकर गृहमंत्री के विरोध में नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कोशिश की। इसमें सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नाेकझोंक हुई। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाकर सभी को कोतवाली लाई। इसके बाद सभी को पुलिस लाइन लाया गया। जहां शाम को मुचलका भरवाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
प्रदर्शनकारियों में मयंक पांडेय, राजेश यादव, मनीष यादव, मंजीत यादव, राहुल, विवेक सिंह, नफीस, कृष्णा यादव, संदीप अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पूरे शहर में सुरक्षा के मद्देनजर नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा, भीटी, मिर्जाहादीपुरा सहित कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें