फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau : सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती, किया कंबल वितरण

Fri, 22 Nov 2024 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,मऊ

सार

सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेताजी की जयंती मनाई और जरूरत मंदों के बीच कंबल और फल का वितरण किया। इस मौके पर नेता जी को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।
विज्ञापन
कंबल पाकर जरूरतमंद उत्साहित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की तरफ से पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर जरुरतमंदों में फल, दूध, कंबल और कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर हर्ष प्रकट किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह यादव हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों को हक और अधिकार दिलाने के लिए काम करते रहे। उनके बताए मार्ग पर चलने से ही देश और समाज की तरक्की संभव है।

मुहम्दाबादगोहना के विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कठिन परिश्रम करके राजनीति में अपना इतिहास रचा है।  वह हमेशा गरीबों पिछड़ों दलितों और सभी वर्ग के कमजोर असहाय लोगों के लिए चिंता करते थे।
विज्ञापन


नेताजी ने पिछड़ों और दलितों के लिए काम किया। नेताजी समाज में फैली हुई असमानता को दूर करने के उद्देश्य से पंचायती राज एक्ट में गरीब, दलित, पिछड़ों, महिलाओं का हक दिलाकर इतिहास रचा।

विज्ञापन


जिस तरह से नेताजी आज हम लोगों के बीच में नहीं है लेकिन उनका नाम लेते ही शरीर में उर्जा उत्पन्न होती है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, शैलेंद्र यादव साधु, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें