शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिले के रैनी गांव में सड़क किनारे सोमवार को संदिग्घ हाल में एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी अरूण (48) पुत्र सुधीर मजूमदार के रूप में हुई। पुलिस ने अधेड़ की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
सोमवार को किसी ने दक्षिणटोला थाने की पुलिस को सूचना देकर बताया कि रैनी गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर एक अधेड़ का शव संदिग्ध हाल में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त अरुण मजूमदार के रुप में हुई।