फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नए निरीक्षकों को मिली थानों की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने और कई इंस्पेक्टरों के गैर जनपद स्थानांतरित होने के कारण छह थानों पर नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई। पुलिस लाइन में तैनात रहे निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह को कोपागंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को दक्षिण टोला थाने की कमान सौंपी गई। प्रभारी मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक बृजमोहन सरोज को रानीपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शैलेश सिंह को मुहम्मदाबाद गोहना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शत्रुन्जय कुमार सिंह को थानाध्यक्ष हलधरपुर और पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अखिलेश शुक्ला को क्राइम ब्रांच का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक पारसनाथ सिंह को क्राइम ब्रांच, एसओजी में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को चिरैयाकोट थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एसपी के पीआरओ रहे उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें