चालक रामू को उतारकर डीसीएम की तलाशी ली गई तो डाला के नीचे अलग से चेंबर बनाकर उसमें अंग्रेजी शराब रखा था। चालक ने बताया कि शराब को गाजीपुर से बिहार प्रांत के आरा जनपद में बेचने ले जा रहा था।
डीसीएम के आसपास देखरेख के लिए चल रहे बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के गोलंबर निवासी मोहन गुप्ता, बक्सर के डुमरांव निवासी प्रेमशंकर पांडेय भाग गए। डीसीएम बलिया जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के चमन सिंह बाग रोड निवासी अजय कुमार जायसवाल का था, जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। चालक रामू कुमार भारती के विरुद्ध बलिया के दुबहड़ थाना में इसी साल शराब तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि डीसीएम से 180 मिली की आफ्टर डार्क ब्लू 1056 पीस (216.180 लीटर), 180 मिली की आफिसर च्वाइस 3792 पीस (682.560 लीटर), 180 मिली की अमेरिकन प्राइड 48 (8.640 लीटर) शराब बरामद हुई है। 104 पेटी मे रखे 907 लीटर शराब की कीमत 6,46,710 रुपये थी।