मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 30 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के लिए 55 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। जो अध्यक्ष, मंत्री सहित तीन पदों के लिए चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। नामांकन वापसी के दिन बृहस्पतिवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।
इस संबंध में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश त्रिपाठी और सुभाष सिंह चुनाव मैदान में हैं।उपाध्यक्ष पद के लिए शिव नारायण राय और संजय सिंह चौहान के बीच मतदान होगा। वहीं मंत्री पद के लिए प्रेम प्रकाश चौहान और संतोष कुमार श्रीवास्तव के बीच चुनाव होगा। शेष पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हैं ।जिसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ की जाएगी। मतदान 30 दिसंबर को होगा। मतदान के लिए 55 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है।