फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : आज पूरी हो जाएगी सुनवाई की समय सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनवाई में उपस्थित न रहने वाले मतदाताओं की बढ़ सकती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं के नाम काटे जाने और अनमैपिंग वाले 3.77 लाख मतदाताओं की सुनवाई की समय सीमा शुक्रवार को पूरी हो जाएगी। सुनवाई में उपस्थित न रहने वाले मतदाताओं की परेशानी बढ़ सकती है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई थी। जिले में चारों विधानसभाओं के 17.13 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया था। मतदाताओं को दिए गए गणना प्रपत्रों को वापस जमा कर डिजिटाइज्ड करने के लिए पहले चार दिसंबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

तारीखों को कई बार चुनाव आयोग द्वारा आगे बढ़ा दिया गया था। निर्धारित समय में जिले में चारों विधानसभाओं के 17.13 के सापेक्ष 14.13 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र ही डिजिटाइज्ड हुए थे।
जिसके तहत अनुपस्थित, मृतक, स्थायी रूप से शिफ्टेड एवं पहले से मतदाता सूची में इनरोल्ड लगभग तीन लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। अनमैपिंग वाले 77 हजार मतदाता हैं। जिनकी सुनवाई भी चल रही है।
इसके लिए छह फरवरी तक का समय निर्धारित है। इसके लिए सुनवाई के दौरान मतदाताओं को बूथों पर पहुंचकर अपने बीएलओ को नाम, उम्र आदि जरूरी साक्ष्य दिखाने होंगे। नो मैपिंग के नोटिसों का जबाव लगाने को लिए कागजों को लेकर इन मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घोसी की रहने वाली राधा देवी के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है और उनके कोई कागजात नहीं है। अब उनकी समझ में नही आ रहा कि कागज कहां से लाएं।
इसी तरह राम स्वरुप, रामलाल ऐसे मतदाता भी है जिनका जन्म 1987 से पहले हुआ है लेकिन उन्होंने हाईस्कूल तक की पढ़ाई नहीं की अब वे हाईस्कूल की मार्कशीट और सनद कैसे दिखाएं।
विज्ञापन

उस समय जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं बना ऐसे में ये मतदाता खासे परेशान हो रहे हैं। इस बाबत उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें