नगर के सहादतपुरा में केबल बिछाने के बाद बदहाल रास्ता। संवाद
नगर के सहादतपुरा एलआईसी बिल्डिंग के पीछे बिजली निगम द्वारा अंडरग्राउंड केबिल बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत करना जिम्मेदार भूल गए। उधर सड़क के खराब होने पर इसको लेकर नगरवासी कई बार नगर पालिका और बिजली निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
वार्डवासी दीपू चौरसिया, विजय चौरसिया, विनोद चौरसिया, संतोष, विरेंद्र, विजय, मान सिंह आदि ने बताया कि करीब दस दिन पहले बिजली निगम द्वारा मुहल्ले में अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क के किनारे वाले हिस्से को खोद कर इसमें तार डाला गया।
कार्य पूरा करने के बाद अब जिम्मेदारों ने उसे ठीक करने की जगह उसे उसी स्थिति में छोड़ दिया है। अधीक्षण अभियंता मागेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था से बात करके सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।