मऊ। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 संक्रमित मरीजों के मिलने पर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 हो गई है। मिले संक्रमित मरीजों में चार मऊ शहर के शामिल है।
सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर से जांच के लिए 711 लोगों का नमूना लिया गया। इसीक्रम में एंटीजन से 441 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 12 संक्रमित मरीज मिले। रविवार को 12 मरीजों के मिलने पर जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है। सीएमओ के अनुसार अबतक एंटीजन से 193579 लोगों की जांच की गई है। इसीक्रम में आरटीपीसीआर से 151537 लोगों की जांच की गई है। इसमें से 3074 लोग संक्रमित मिले है। जबकि 39 की मौत हुई है। इस तरह से 2998 लोग ठीक होकर घर लौटे है। इस बार शुरु हुए संक्रमण में मिले मरीजों में अधिकांश को होम आईसोलेशन में रखा गया है। बताते चले जिले के परदहां ब्लाक स्थित सीएचसी में एल-2 की व्यवस्था कर उसे अपडेट किया गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग मरीजों को उसमें भर्ती नहीं कर रहा। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट का अवलोकन करें, तो अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए सारी व्यवस्था और सुविधाएं पुख्ता है।