फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में शटर डाउन

Thu, 12 May 2016 11:38 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
मरने वाले के घर पर महिलाओं की रही भीड़
विज्ञापन
दवा व्यापारी की बढ़ुवा गोदाम में बुधवार की रात दूकान में घुसकर की गई हत्या के विरोध में गुरुवार को सभी  दूकानें बंद रहीं। घटना के दूसरे दिन भी बाजार में बदमाशों द्वारा की गई दुस्साहसिक ढंग से हत्या को लेकर बाजार में दहशत का माहौल रहा। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन


रंगदारी को लेकर दवा व्यापारी घूरा गुप्ता पत्र जमुना गुप्ता की बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनामी बदमाश धमेंद्र सिंह ने व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने उसकी दूकान में जुलाई 2015 में फायरिंग भी कराई थी।   इसके बाद मामला शांत चल रहा था। इधर बुधवार को पांच की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने दूकान में घुसकर घूरा की हत्या कर दी। गुरुवार को व्यापारी का पोस्टमार्टम हुआ। हत्या के विरोध में क्षेत्र की दूकाने बंद रही। वहीं पोस्टमार्टम हाउस और घाट पर व्यापारियों सहित लोगों की  भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें