फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच की मौत, एक घायल

Thu, 12 May 2016 11:35 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात एवं दूसरे दिन गुरुवार को मार्ग दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसामानोपुर गांव के पास बुधवार की रात्रि में बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
  कोतवाली घोसी क्षेत्र के बड़ागांव निवासी युवक सादिब आलम (27 ) पुत्र आश मुहम्मद व 28 वर्षीय नौशाद हुसैन पुत्र औलाद हुसैन किसी कार्य से बुधवार को जिला मुख्यालय आए हुए थे। रात्रि में दस बजे बाइक से मऊ जा रहे थे। कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसामानोपुर गांव स्थित सरकारी ट्यूबेल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीर ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
 
 पुलिस ने दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा उनके पास से मिले पहचान पत्र से उनके घर वालों को सूचना दी गई आैर वे मौके पर पहुंच गए। नदवासराय संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप गुरूवार की शाम दो बाईकों की आमने सामने भिड़ंत में 35 वर्षीय बलिराम यादव पुत्र सुमेर निवासी फुलवरिया थाना मुहम्मदाबाद गोहना व 28 वर्षीय रितेेश चौहान  निवासी सरफुपुर थाना घोसी की मौत हो गई। जब कि रितेश चौहान की बाईक पर बैठे उसके दो साथी घायल हो गए। वहां स्‍थानीय लोगों की भीड लग गई और घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।   
अमिला संवाददाता के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के  राष्ट्रीय राज मार्ग से सटे अमिला दरगाह मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही  बाइक सवार के टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गयी। 
बताया जाता है कि दोहरीघाट  थाना क्षेत्र के चुम्मानार गावॅ निवासी 60 वर्षीय श्रीकिशुन  पुत्र स्व. दशरथ  अपनी साइकल से अमिला थानीदास मोड़ पर गया था । वापस दरगाह मोड़ होते हुए वह घर  जा रहे था कि तब तक दोहरीघाट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल  सवार ने उसे टक्कर मार दी इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को  कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें