फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म 2 की परीक्षा में शामिल होंगे सात हजार परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म 2 परीक्षा तिथि जारी होने से हैरान हैं परीक्षार्थी
विज्ञापन

जोरों पर चल रही परीक्षा की तैयारी, परीक्षा में शामिल होंगे सात हजार परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की तरफ से 10वीं तथा 12वीं के टर्म 2 की परीक्षा तिथि घोषित किए जाने से परीक्षार्थी हैरान हैं। परीक्षार्थी अभी टर्म-वन के परिणाम का इंतजार कर रहे है। ऐसे में सीबीएसई की तरफ से 10वीं तथा 12वीं के टर्म-2 परीक्षा की डेट शीट (कार्यक्रम सूची) जारी होने के बाद विभागीय तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की परीक्षा तिथि जारी होने के बाद परीक्षा को नकलविहीन कराने तैयारी तेज हो गई है। 10वीं की परीक्षा में चार हजार तथा 12वीं की परीक्षा मेर तीन हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा तिथि जारी होने के बाद सभी तैयारी तेज हो गई है। 10वीं, 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। वहीं इस बार परीक्षा का समय पूर्वाह्न 10.30 बजे होगा। इसके साथ ही परीक्षा दो पालियों में आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टर्म टू परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद 10वीं,12वीं टर्म वन का परीक्षा परिणाम जारी न होने से छात्र छात्राएं हैरान हैं। 10वीं के छात्र विवेक कुमार, ज्योति का कहना था कि टर्म वन का परीक्षा परिणाम जारी हो जाता तो तैयारी का आकलन हो जाता। उसी के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिल जाती। इस बाबत सीबीएसई डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर पीएल जैसी का कहना था कि 10वीं की परीक्षा में चार हजार तथा 12वीं की परीक्षा में तीन हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।इतने ही परीक्षार्थी टर्म वन की परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई की तरफ से जारी दिशा निर्देश के तहत परीक्षा प्रक्रिया चल रही है।परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें