फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में संदिग्धों पर नजर रखेंगी सात क्यूआरटी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। होली के मद्देनजर महानगरों से लौटने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए जीआरपी ने ट्रेनों में किसी भी आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सात क्यूआरटी टीमें गठित की है। यह टीमें रेलवे स्टेशन के साथ हर ट्रेनों पर संदिग्धों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि सात क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में एक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल है। बताया कि यह सभी सादे ड्रेस में दादर, लिच्छवी, कृषक, गोदान आदि ट्रेनों के अलाव मऊ जंक्शन के चारों प्लेटफार्मों पर यात्रियों पर नजर रखेंगे।
बताया कि इससे यात्रियों के सतर्क रहने और जहरखुरानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने से ऐसी घटनाओं को रोकना उद्देश्य है। कहा कि इसके अलावा यात्रियों को भी ट्रेन में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें