फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो का समस्याओं का निबटारा, 10 के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए मामले की सुनवाई करते जिलाधिकारी अरूण कुमार और - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ/मुहम्मदाबादगोहना। जिले के सभी तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में जिले के मुहम्मदाबादगोहना तहसील में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कुल 38 शिकायतों में से दो का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। साथ ही 10 शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए टीमें गठित कर मौके पर भेजा गया। शेष सभी शिकायतों को संबंधित विभागाध्यक्ष को इस निर्देश के साथ सौंपा गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना तहसील के सभागार में जिलाधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इनका समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अवश्य कर दें। जिससे शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत को लेकर जनपद के बाहर न भटकना पड़े। कुल शिकायतों में सर्वाधिक 17 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, शेष अन्य विभागों से। इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी स्वयं समाधान दिवस पर समय से पहुंचें, अपने किसी प्रतिनिधि को न भेजें। जिस विभाग से संबंधित शिकायत हो उसका समय से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण कर दें ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार भटकना न पड़े। शिकायतों का निस्तारण करते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि उसका पूर्णत: निस्तारण हो जाए, जिससे शिकायतकर्ता को बार-बार दौड़ना न पड़े। इस दौरान सभी जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें