फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की पहल पर रास्ते का विवाद हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सदर एसडीएम अतुल वत्स के प्रयास से सोमवार को अछार गांव में कई माह से अवरुद्ध रास्ते का विवाद समाप्त हो गया। सदर एसडीएम, सीओ सिटी नरेश कुमार, नायब तसीलदार और पुलिस बल की देखरेख में गांव में आने जाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग और श्रमदान से सोमवार को वैकल्पिक रास्ते पर मिट्टी डालकर रास्ते का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक के अछार गांव में मनबढ़ों द्वारा पिछले एक महीने से गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया था। जिसके चलते गांव में आने जाने के लिए रास्ता बंद हो गया था और गांव में जाने के लिए लोगों को पानी से भरे ताल को पार करना पड़ता था। इसके अलावा कई किलो मीटर घूम कर गांव में पहुंचना पड़ता था। इससे लोगों के साथ बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम को रास्ते की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम पुलिस बल के साथ सोमवार को गांव में पहुंचे और पैमाइश कराकर ग्रामीणों के सहयोग और श्रमदान से एक वैकल्पिक रास्ते पर मिट्टी डलवाकर आवागमन शुरू कराया । रास्ता शुरू होने से लोगों ने राहत महसूस किया हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब विवाद केवल पचास मीटर रास्ते पर ही रह गया हैं । मौके पर सदर एसडीएम अतुल वत्स, नायब तसीलदार, सीओ सिटी, सरायलखंसी थाना प्रभारी और ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें