दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के नवली गांव में फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मारपीट की वजह मनरेगा में काम न मिलना भी बताया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर 24 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
नवली गांव के लोगों का ग्राम प्रधान के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी करने को लेकर दोपक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षो के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग थाने पर जमा हो गए। दोनों ही पक्षों के लोग मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थेे। नवली निवासी राहुल निषाद, बुच्ची निषाद, जितेन्द्र पंकज ने पुलिस के दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान श्रृंगेश कुमार ,राम निवास हरिराम, शिवनाथ, वीरेन्द्र, जुगेश आदि उन्हें और उनके पक्ष के कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। वही प्रधान पक्ष के लोगों का कहना है कि मेरे खिलाफ एक साजिश के तहत फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी करके उनकी मर्यादा के साथ खिलवाड़ किया गया। मनरेगा में मजदूरों को काम न देने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट में राम अशीष, पतिया, सुनील आदि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने डांट फटकार कर लोगों को थाने से हटाया। इस बाबत एसओ एसएन यादव का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी।