फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपागंज में उड़ी कोविड प्रोटोकाल की धज्जी, एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज/दोहरीघाट। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन होने की शिकायत पर एसडीएम और पुलिस ने कोपागंज तथा दोहरीघाट की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम सदर जयप्रकाश यादव ने बुधवार की शाम कोपागंज कस्बा बाजार का औचक निरीक्षण किया। वे बाजार में भीड़ देख भड़क गए। पुलिस के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण कर उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। मोटरसाइकिल एवं बड़ी गाड़ियों से जा रहे लोगों से पूछताछ भी की। सही जवाब नहीं देने पर गाड़ियों को थाने भेज चालान करने का निर्देश दिया। इस दौरान 30 गाड़ियों का एमवी चालान लगभग 36 हजार रुपये वसूला गया। 40 लोगों के खिलाफ कोविड नियम के उल्लंघन में लगभग 12 हजार रुपये वसूला गया। तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी आदि शामिल रहे।
दोहरीघाट पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मौके पर पांच दुकानदारों को अपनी दुकान के अंदर ग्राहकों को बैठा कर बाहर से ताला बंद कर सामान बेचते पकड़े जाने पर बीस हजार का चालान काटा गया। जिससे कस्बे में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें