फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना पर बैठे ग्रामीणों को मनाने पहुंचे एसडीएम, नही माने ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के बरहदपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर अंडरपास को लेकर ग्रामीण 11वें दिन भी धरना पर बैठे रहे। सुबह लगभग 10 बजे उप जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर उन्होंने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने को कहा। ग्रामीण अंडरपास की मांग पूरी होने तक धरना जारी कर रखने पर अड़े हैं। उप जिलाधिकारी ने जनपद में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए धरना समाप्त कर रेलवे अधिकारियों को अपनी समस्या पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना और सठियांव रेल स्टेशन के बीच बरहदपुर गांव में सैकड़ों साल पूर्व बने डगरा को रेल विभाग ने तोड़ दिया गया है। अब गांव की आबादी रेलवे ट्रैक के उत्तर और दक्षिण दोनों तरफ होने से लोगों को जिला, तहसील और कमिश्नरी मुख्यालय के साथ अन्य कार्यों के लिए आने-जाने में काफी दुश्वारियां हो रही है। डगरा की जगह अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण विगत 11 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि आवागमन की सुविधा को लेकर यहां पर अंडरपास बनाया जाना आवश्यक है। धरना की जानकारी पर सोमवार को उप जिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कहा कि किसी भी समस्या का समाधान धरना प्रदर्शन नहीं है उचित फोरम पर उचित तरीके से बात रखकर किसी भी बड़ा कोई भी कार्य किया जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या काफी विकट है समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह, पूर्व प्रधान कल्पनाथ सिंह, सत्यवान सिंह, मोनू सिंह प्रमोद सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें