फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नामजद सहित 15 अज्ञात हमलावरों पर एससीएसटी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने अण्डा खाने के विवाद के मामले में ताजपुर निवासी छह नामजद एवं 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी मुन्ना सोनकर पुत्र स्व. बरखू सोनकर अपने बगल की चट्टी पर एक व्यक्ति के दुकान पर अण्डा खा रहे थे।इसी बीच घोसी कोतवाली क्षेत्र के ही ताजपुर निवासी रमेश यादव ,अनिल यादव ,राहुल यादव उर्फ सोनू ,मनोज यादव ,विनोद यादव एवं सुनील के साथ ही15 अज्ञात लोगों ने उसे जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारा पीटा। इसके साथ ही पूरी बस्ती को जलाने की धमकी दी।इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित मुन्ना सोनकर की तहरीर पर रमेश यादव सहित छह नामजद और 15 लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें