मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के लीलहवा निवासी एक बस खलासी बस की धुलाई करते समय करेंट के चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मधुबन थाना क्षेत्र के लीलहवा निवासी प्रशांत यादव (20) अपने जीविकोपार्जन के लिए एक निजी बस पर खलासी की नौकरी करता था। मंगलवार को वह बस की धुलाई कर रहा था कि उसी दौरान बगल से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में लोगों ने पीड़ित को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति खराब देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर चिरैयाकोट के देवखरी गांव में मंगलवार की दोपहर घर के बिजली की गड़बड़ी ठीक करते समय करेंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया। उसे बाजार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बृजेश यादव 20 अपने घर पर बिजली के बोर्ड में आई खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहा था कि इसी दौरान करेंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।