सुरक्षा नियमों को ताक पर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे वाहन के कारण दो छात्र घायल हो गए। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास दोपहर दो बजे कस्बे के एक निजी स्कूल की कार पेड़ से टकरा गई। घटना में दो छात्र घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की दोपहर दो बजे एक स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक प्राइवेट कार पेड़ से जा टकराई।गनीमत था कि कार की गति बेहद तेज नहीं होने के चलते आगे बैठे दो छात्राओं को ज्यादा चोट लगी तो वहीं अन्य बच्चें इस हादसे में बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर प्राइवेट वाहन के हादसे से एक बार फिर साफ जाहिर हो गया कि शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग, पुलिस की मिलीभगत से स्कूलों में मानक को ताक पर रखकर प्राइवेट वाहनों से बच्चाें को ढोया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रतनपुरा ब्लाक के सेमराजपुर में एक निजी स्कूल संचालित होता है। बुधवार को उस स्कूल की छुट्टी होने पर एक प्राइवेट गाड़ी में बच्चों को छोड़ने के लिए चालक निकला था। अभी कुछ दूर बड़ागांव के पास पहुंचा था कि गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के नीचे उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में सवार छात्रा परी और अर्चना घायल हो गए।
विज्ञापन
जबकि हादसे के बाद चालक घायल अवस्था में ही फरार हो गया। इस हादसे से बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को निकाला, जहां मामूली रूप से घायल बच्चों का उपचार स्थानीय निजी चिकित्सकों से कराया तो वहीं दो घायल छात्रों को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।