फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के पांच महीने बाद भी 83 शिक्षकों को नहीं आवंटित हो सका स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अंतरजनपदीय तथा पारस्परिक स्थानांतरण होकर जिले में आने वाले 83 शिक्षकों को ज्वाइन करने के पांच माह बाद भी विद्यालय आवंटन नहीं हो सका है। एक जुलाई से विद्यालय खुल गए हैं।शिक्षक विद्यालय जाकर आनलाइन क्लास सहित मुहल्ला क्लास संचालित कर रहे हैं। इसके बावजूद शिक्षकों के पद रिक्त होने के बाद भी शिक्षक बीएसए दफ्तर में हाजिरी लगाकर घर लौट जा रहे हैं। आला अधिकारी शासन स्तर का मामला बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।जिले में 1060 प्राथमिक और 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 7800 शिक्षक कार्यरत हैं।अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया के बाद परिषदीय विद्यालयों में तैनात 98 शिक्षकों का स्थानांतरण जिले से उनके गृहजनपद में कर दिया गया था। अंतरजनपदीय स्थानांतरण होकर आने वाले 426 शिक्षकों को गत चार, पांच फरवरी 2021 को ज्वाइन कराया गया था। जिसमेें पदावनत होने वाले 32 शिक्षकों को तकनीकी पेंच के चलते विद्यालय आवंटन नहीं हो सका था। इसी क्रम में मार्च माह 2021 में पारस्परिक स्थानांतरण से आए 51 शिक्षकों को ज्वाइनिंग तो करा दिया गया, लेकिन अभी तक विद्यालय आवंटन नहीं किया जा सका है।एक जुलाई से विद्यालय खुल गए हैं। शिक्षक विद्यालय जाकर आनलाइन क्लास संचालित करने के साथ ही प्रशासनिक कार्य कर रहे हैं। वहीं 83 शिक्षकों की विद्यालय आवंटन प्रक्रिया महीनों से अटकी पड़ी है।
विज्ञापन

शिक्षकों को प्रतिदिन बीएसए आफिस में हाजिरी लगाकर घर का रास्ता नापना पड़ रहा है ।शिक्षकों की मानें तो विद्यालय का आवंटन न होने से तमाम परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन 50 किमी दूरी अपडाउन करना पड़ रहा है। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है। शासन स्तर से निर्देश मिलते ही शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें