फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मेरी सौतेली मां से बचाइए सर: छोटे भाई के साथ थाने पहुंची किशोरी, आपबीती सुन पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान

Thu, 23 Mar 2023 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

 मऊ जिले के कोपागंज थाने पहुंची 16 वर्षीय किशोरी ने सौतेली मां पर शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी।  
विज्ञापन
कोपागंज थाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुझे और मेरे छोटे भाई को सौतेली मां से बचाइए सर। वो हमें खाना नहीं देती। अक्सर मारती-पीटती है। दादा-दादी विरोध करते हैं तो उन्हें भी नहीं छोड़ती। हमारा जीवन नारकीय हो गया है सर। प्लीज बचा लीजिए। मऊ जिले के कोपागंज थाने पहुंची 16 वर्षीय किशोरी की बातें सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन


8 वर्षीय छोटे भाई के साथ थाने पहुंची किशोरी ने सौतेली मां और पिता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने समझा-बुझा कर किशोरी और उसके भाई को घर भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। भाई-बहन द्वारा उठाए गए इस कदम की पूरे कस्बे में जमकर सराहना होती रही।

तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप

जानकारी के अनुसार कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला दोस्तपुरा की एक 16 वर्षीय किशोरी अपने 8 वर्षीय छोटे भाई के साथ गुरुवार दोपहर कोपागंज थाना पहुंची। किशोरी ने थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा से मिलकर अपनी सौतेली मां और पिता पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगी।
ये भी पढ़ें: वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित करेंगे PM, फ्लोटिंग चेंजिंग रूम का भी होगा शिलान्यास

विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि उसकी मां की मौत के कुछ ही दिनों बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। जबसे नई मां आई है तबसे मेरा और मेरे भाई का जीवन नारकीय हो गया है। वो बहुत बुरा व्यवहार करती है। हमें खाना नहीं देती है और हमेशा मारती-पीटती है।
विज्ञापन

जब मेरे दादा-दादी विरोध करते हैं तो वह उन पर भी हमला कर देती है। किशोरी ने सौतली मां और पिता के खिलाफ तहरीर दी। दोनों बच्चों की बात सुन थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कार्यवाही का भरोसा देकर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें