टीचर्स डे पर केक काटती शिक्षिकाएं
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में सोमवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गोष्ठियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही आदर्श शिक्षक बनने तथा विद्यार्थियों को आदर्श बनाने का संकल्प लिया। वहीं बच्चों ने गुरुओं को उपहार भेंट किया।
नगर स्थित ख्वाजाजहांपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही महापुरुषों के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालने के साथ ही बच्चों को मूल कर्तव्य के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका दुर्गावती देवी, शिक्षक रामानंद सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
नगर के हकीकतपुरा स्थित मिलींद शिक्षण संस्थान में छात्र छात्राओं ने केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर लालजी यादव, शुभम, दिनेश आदि शामिल थे। इसी क्रम मेें नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अलका राय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा विद्यालय की संरक्षिका स्व. चंद्रा पाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर को स्मृति चिह्न तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि शिक्षक ही समाज का मार्गदर्शक होता है। इस अवसर पर शिक्षकगण तथा प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल रहे। इसी क्रम में बाबूनंदन इंटर कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इसी क्रम में नगर स्थित किड्स केयर स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लघुता सिंह ने कहा कि शिक्षक ही देश को सही दिशा दे सकता है। इसी क्रम में आदिशक्ति कालेज ताजोपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रामजन्म सिंह सहित शिक्षक शामिल थे। नगर के सनबीम स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।बच्चों ने विभिन्सांस्कृतिक कार्यक्रम पेेश कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।