सरयू नदी का जलस्तर खतरा के निशान से 80 सेमी ऊपर हो गया है। जनपद का एक हिस्सा जहां धान की हरी फसलें दिख रही हैं। वहीं सरयू नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बढ़ते पानी ने हजारों एकड़ फसल को अपने आगोश में ले लिया है। कस्बा का प्रमुख नाला ओवरफ्लो होने से बाबा मेलाराम मंदिर कैंपस में 50 मीटर पानी घुस गया। तीन मुहल्लों में पानी घुसने की आशंका से मुहल्लेवासी दहशत में जी रहे हैं। नदी की इस स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग के साथ-साथ स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। गौरीशंकर घाट नदी का जलस्तर रविवार को 70.70 मीटर रहा। जबकि शनिवार को जलस्तर 70.65 मीटर रहा। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।