मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के गोलवार टोला निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर शोरूम में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुहम्मदाबाद गोहना के कस्बा गोलवार टोला निवासी रामजी अग्रवाल द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार जमीन बरामदपुर में उनका ऑटो का शोरूम है। 21 अगस्त को शोरूम में काम कर रहे थे। इसी दौरान भारत बंद के समर्थन के जुलूस में शामिल गोलवार टोला विक्की भारती, हरसनाथ निवासी चंदन, खिरिया वलीदपुर निवासी विवेक के साथ कुछ अज्ञात युवक आए और शोरूम पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिससे शोरूम का शीशा टूट गया, मना करने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां चले गए।