फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर घटा सरयू का जल स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव होने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 30 सेंटीमीटर का घटा है। नदी के घटने बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने ली है। लोगाें का कहना है कि जब-जब नदी घटती बढ़ती है तब कटान तेज होती है। खाकी बाबा की कुटी से लेकर भारत माता मंदिर तक नदी टक्कर मार रही है।
विज्ञापन

नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम भारत माता मंदिर खाकी बाबा की कुटी दुर्गा मंदिर लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला डीह बाबा का मंदिर शाही मस्जिद हनुमान मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को गौरी शंकर घाट पर नदी का जल स्तर 67.90 मीटर रहा। जबकि सोमवार को जल स्तर 68.20 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी का जल स्तर 30 सेंटीमीटर घटा। नदी का खतरा बिंदु 69.90 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें