फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर हुआ स्थिर, खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 85 सेमी नीचे पहुंच गई थी। इसके बाद भी ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों की मानें तो नदी जब-जब घटती बढ़ती है तब-तब नदी ने कहर बरपाया है। नदी कभी भी रौद्र रूप धारण कर सकती है। नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों पर टकरा रही है। इससे मुक्तिधाम, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, शाही मस्जिद, सरस्वती मंदिर सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को जलस्तर 69.05 मीटर पर 24 घंटे से स्थिर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें