फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: सराफ का अपहरण कर लाखों के गहने लूटे, आजमगढ़ छोड़कर फरार हुए बदमाश, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध, जांच जारी

Wed, 16 Jun 2021 12:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

कारोबारी की घोसी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रापार बाजार में सराफा की दुकान है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान भातकोल बाजार से आगे कार सवार लोगों ने उसे रोककर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। साथ ही, झोले से दुकान की चाभी और गहने छीन लिए।
विज्ञापन
सराफ से लाखों के गहने लूटे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भातकोल के पास से सोमवार की शाम साढ़े छह बजे बदमाश सराफा कारोबारी का अपहरण कर दुकान से लाखों के गहने उठा ले गए। इसके बाद अगले दिन कारोबारी को आजमगढ़ के गोसाई बाजार में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल, जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित कारोबारी अमित वर्मा मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गोलवा टोला मोहल्ले का रहने वाला है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रापार बाजार में उसकी सराफा की दुकान है। सोमवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे अमित वर्मा दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। उसके अनुसार, इस दौरान भातकोल बाजार से आगे कार सवार लोगों ने उसे रोककर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। साथ ही, झोले से दुकान की चाभी और गहने छीन लिए। इसके बाद कार लेकर सभी जीयनपुर बाजार होते हुए गोसाई बाजार पहुंचे।

मंगलवार दोपहर को बाजार से बाहर बदमाशों ने उसे छोड़ दिया और भाग निकले। वहां से वह किसी तरह मंगलवार शाम चार बजे चंद्रापार स्थित दुकान पर पहुंचा, तो पता चला कि बदमाश उसकी दुकान से आभूषण निकाल ले गए हैं। पीड़ित के अनुसार, उसकी दुकान से 200 ग्राम सोने और साढे़ आठ किलो चांदी के आभूषण बदमाश उठा ले गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा बदमाशों ने अपहरण के दौरान अमित वर्मा की जेब और बैग में रखे 54,000 रुपये और 50 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए थे। थोड़ी देर बाद उसने पुलिस को सूचना दी तो घोसी कातवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने मामला मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का बताकर वहां भेज दिया। थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने बताया कि घोसी कोतवाली के साथ मिलकर जांच की जा रही है। मामला सही मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना संदिग्ध नजर आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें