इसके अलावा बदमाशों ने अपहरण के दौरान अमित वर्मा की जेब और बैग में रखे 54,000 रुपये और 50 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए थे। थोड़ी देर बाद उसने पुलिस को सूचना दी तो घोसी कातवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने मामला मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का बताकर वहां भेज दिया। थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने बताया कि घोसी कोतवाली के साथ मिलकर जांच की जा रही है। मामला सही मिला तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना संदिग्ध नजर आ रही है।