फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : जमीन पर कब्जे की शिकायतों रहीं ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील सभागार में सोमवार को डीएम अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एक्सईएन तृतीय ऋषिपाल सिंह के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। शनिवार को अवकाश के चलते संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं हो सका था। इस मौके पर कुल 58 शिकायती प्रार्थना पत्रों में सिर्फ सात शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

समाधान दिवस में दिघेड़ा निवासी पारस नाथ सिंह ने शिकायत किया कि कुछ दबंग लोग ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा कर लिए हैं।इटौरा खुर्दबीन निवासी रामनरायण ने शिकायत किया कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर एक व्यक्ति ने निर्माण कर कब्जा कर लिया है। गंगऊपुर निवासी अजीत कुमार पांडेय ने बाधित विद्युत सप्लाई एवं क्षतिग्रस्त खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की फरियाद की।
बापू इण्टरमीडिएट कालेज दरगाह के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने कालेज की भूमि पर माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत कर अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई। वहीं मोलनापुर में भूमि आवंटन में चकबंदी विभाग पर संवेदनहीनता की शिकायत विग्रहपुर निवासी राधेश्याम पाण्डेय ने किया। इस मौके पर कुल 58 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें सात का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, सीडीओ राम सिंह, एसडीएम रामभवन तिवारी, बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह, बीडीओ पंकज कुमार सिंह, डा. राजीव कुमार पाण्डेय, आपूर्ति निरीक्षक जयनारायन यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे। उधर घोसी तहसील पर कुल 52 प्रार्थनापत्रों में से दो का निपटारा किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें