दावा किया कि अब तक वह 500 करोड़ की योजना ला चुके हैं। विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह ने कहा कि यहां की भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि एके शर्मा से लोगों का लगाव है। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि एके शर्मा के नेतृत्व में हम यूपी में 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि पूर्वांचल जो विकास की बयार अरविंद शर्मा की देन है। पूर्वांचल में ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताकर इनको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि विकास को धरातल पर उतारा जाएगा। संचालन उत्पल राय ने किया।