गाजीपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का मंगलवार को हैदरगंज स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जहूराबाद के कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। वह मऊ में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता हर बूथ मजबूत करने में जुट जाएं।
इस बार उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रदेश में पार्टी को मजबूत किया है, उसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। सभी कार्यकर्ता भेदभाव को छोड़कर पार्टी को मजबूत करें।
विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता के वादों पर खरी नहीं उतरी है। डबल इंजन की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। दोनों सरकारें पूरी तरह से विफल हैं। इस सरकार का जाना तय है।