फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा नेता की पिटाई करने वाला एक गिरफ्तार, आरोपी करणी सेना का जिलाध्यक्ष

Tue, 02 Feb 2021 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
पुलिस ने करनी सेना के जिलाध्यक्ष को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर हुई सपा नेता की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों में शामिल करणी सेना के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चौहान विस्थापित राजपूताना मंच के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और मुख्यमंत्री के लिए संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सचिव प्रदेश महेंद्र चौहान को सोमवार की दोपहर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह से पीटा था। घटना के बाद घायल सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित चार लोगों को नामजद किया गया। साथ ही सपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया था।

तयशुदा समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। अभी घटना के 12 घंटे हुए थे कि चौहान विस्थापित राजपूताना मंच के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के लिए संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वाले राष्ट्रीय संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि चौहान समाज के लोगों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। अभी ज्ञापन देने का मामला चल ही रहा था कि कोतवाली पुलिस ने करणी सेना भारत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को एक रेस्टोरेंट से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान शहर कोतवाली प्रभारी रामसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सपा नेता की पिटाई करने में शामिल था। नामजद होने के कारण पुलिस देवेंद्र की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे रेस्टोरेंट से दबोचा गया। बाकी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

गिरफ्तारी के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सपा नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा था। इसके चलते उसकी पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि आगे भी मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलने वाले को नहीं बख्शा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें