फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि सभी संवर्गीय अधिष्ठान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुलाई के वेतन बिल संबंधी जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को भेजकर कंप्यूटर में फीड कर दिए गए थे। इसके बाद भी कर्मचारियों को जुलाई का वेतन नहीं मिला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि समय पर वेतन भुगतान न होने से भुगतान के मामले को 12 जुलाई 2019 को तत्कालीन डीएम और संघ के बीच हुई वार्ता में प्रमुखता से उठाया गया था। विलंब से हो रहे वेतन भुगतान की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया था कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को वेतन बिल ट्रेजरी को प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराया जाए। माह की 25 तारीख के बाद वेतन बिल प्रस्तुत करने पर बिना जिलाधिकारी की अनुमति के बिल ट्रेजरी में न लिया जाए। वार्ता के अनुपालन में 2019 से सभी विभागों में वेतन समय से हर पहली तारीख को भुगतान होता आ रहा है, परंतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। रामाश्रय यादव ने स्वास्थ्यकर्मियों को जुलाई का वेतन तत्काल भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें