मऊ। संत शिरोमणि रविदास की जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में झांकियां निकाली गईं। वहीं गोष्ठियां आयोजित कर संत शिरोमणि के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास अंधविश्वास, भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के विरोधी थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता लाई जा सकती है।
सपा कार्यालय में रविदास जयंती मनाई गई। इस दरौान सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि संत रविदास ऊंच-नीच, भेदभाव और अंधविश्वास के विरोधी थे। उन्होंने समाज को समानता का संदेश दिया और समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। मानव मानव में भेद भाव नहीं करना चाहिए यही उनका मूल दर्शन था। इस मौके पर प्रदुम्न आर्यन, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, शिव प्रताप यादव, कुद्दूस अंसारी, धीरज राजभर, दिलीप कुमार पांडेय, राहुल निषाद, बन्ने खान, शाहनवाज आलम, मन्नान उपस्थित थे। इसके अलावा शहर में झांकियां निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होकर दशई पोखरा पर पहुंची। वहां से शहर के मुख्यमार्ग से होती हुई जीवन राम इंटर कालेज की तरफ रवाना हुई।
दुबारी : स्थानीय बाजार में संत रविदास की जयंती मनाई गई। दो दर्जनों गांव से झांकियां निकाली गईं। दुबारी के डीहवार स्थान पुरवा रविदास प्रतिमा के स्थान पर एकत्र हुए। कार्यक्रम में दुबारी, मोलनापुर, टमठा, अम्मा भेलऊर, दल्लीपुर, धूस मैनपरवा, मित्तुपुर, इब्राहिमपुर आदि गांवों के लोग शामिल हुए।
घोसी: नगर के बड़ागांव राजभर बस्ती , सोमरीडीह, कादीपुर, नदवासराय, रघौली, धरौली, गोधना, भटौली मलिक, दौलतपुर में संत रविदास की जयंती मनाई गई। इसमें देवेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, मनोज कुमार, सागर कुमार, राजीव कुमार राजू, राजेश रहे। रानीपुर: ब्लाक क्षेत्र के गांवों में रविदास जयंती मनाई र्गई। इस दौरान क्षेत्र के फतेहपुर, काझा, रानीपुर, पलीया, खुरहट, पलीगढ़, तेंदुली, खानपुर, चकिया आदि स्थानों पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई और कई स्थानों पर झांकियां निकाली गई। हलधरपुर स्थित इंदू प्रकाश पालीटेक्निक एवं फार्मेसी कालेज में संतों के संत महासंत गुरू रविदास जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर कालेज के निर्देशक अखिलेश राय एवं प्रधानाचार्य मु. असजद कमाल ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए। वलीदपुर: मुुहम्मदाबाद गोहना बहुजन समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर विधानसभा प्रभारी डॉक्टर धर्म सिंह गौतम की अध्यक्षता में रविदास की 644 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संतोष राजभर, दूधनाथ ,संजय कुमार, बाबा कल्लू दास, प्रमोद कुमार, आनंद कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।