फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर की जाएं उद्यमियों की समस्याएं

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक मौजूद उ्दयमी और अन्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला उद्योग बंधु की बैठक शनिवार को विकास भवन के सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने उद्यमियों को दूर करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत और एक जनपद एक उत्पाद की प्रगति पर चर्चा की र्गई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ को बताया गया कि सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। सीडीओ ने समीक्षा में पाया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में मात्र 66 प्रतिशत की उपलब्धि है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रगति लाने का निर्देश दिया। निकासी का इंतजाम न होने से बारिश में जलभराव की समस्या पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने ईओ नगर पालिका को जलस्तर की जांच करने का निर्देश दिया। उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। वे बैठ कर शराब पीते हैैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पुलिस प्रशासन को पेट्रोलिंग कराने के भी निर्देश दिया। बैठक में औद्योगिक इकाईयों की सुरक्षा, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा र्की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें