फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब कब तक मिलेगा कटान से बेघर हुए परिवारों को मुआवजा

विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को भूमि आवंटित करने के विरोध में मधुबन तहसील पर ज्ञापन सौंपने पहुँचे लोकया गांव के - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में तहसील सभागार में राजस्व अधिकारी हंसराज यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 22 मामले आए, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

तहसील सभागार में पूर्वाह्न 10 बजे संपूर्ण समाधान दिवस समाधान शुरू हुआ। विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2020 की घोषणा होने के क्रम में आचार संहिता मंगलवार से प्रभावी होने के क्रम में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन स्थगित कर दिया गया। लेकिन फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के क्रम में अधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस को जनसुनवाई में तब्दील कर दिया।
जनसुनवाई शुरू हुई तो नाम मात्र लोगों की ही भीड़ रही। पूर्वाह्न 10.30 बजे धर्मपुर विशुनपुर, बिंदटोलिया सहित कई गांवों के काफी संख्या में बाढ़ पीड़ित बाढ़ समस्या को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुुंचे। मध्याह्न बाद इक्का-दुक्का लोग आते रहे। धर्मपुर बिशनपुर के बिंदटोलिया में घाघरा की कटान से बेघर हुए परिवारों को मुआवजा देने तथा कटान रोकने के लिए स्थाई ठोकर का निर्माण सहित अन्य समस्याओं को लेकर बाढ़ कटान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किशुनपुर सुग्गी चौड़ी निवासी हरेंद्र पटेल ने गांव के ही कुछ लोगों पर चहारदीवारी तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुन: चहारदीवारी निर्माण कराने की गुहार लगाई।खैरा दुबारी निवासी संपतिया देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर इसकी जमीन जोतने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग किया। वार्ड नंबर 15 मल्लाह टोला निवासी कुसुम साहनी ने बिजली बिल अनुचित रूप से भेजे जाने तथा शिकायत के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शिकायत किया।
अहिरौली निवासी विजय शंकर ने गांव में ही सार्वजनिक चक मार्ग को अवरुद्ध करने से संबंधित शिकायत करते हुए समस्या समाधान की मांग किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे, तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय, नायब तहसीलदार संत विजय सिंह आपूर्ति निरीक्षक जय नारायण यादव, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें