घोसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घोसी नगर के मझवारा मोड़ एवं पिढवल मोड़ सहित आस पास के झुग्गी एवं झोपड़ियों में निवास करने वाले लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़ एवं पिढवल मोड़ सहित आस पास के झुग्गी एवं झोपड़ियों में निवास करने वाले लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किया। साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए साफ सफाई से रहने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर खंड कार्यवाहक सर्वेश सिंह, संपर्क प्रमुख अजीत सिंह, सुजीत सिंह, वकील यादव, प्रद्युम्न आदि उपस्थित रहे।